फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deadly attack on Pradhan and son due to election rivalry

Chitrakoot News: चुनावी रंजिश में प्रधान व पुत्र पर जानलेवा हमला

Sat, 23 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 23 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Pradhan and son due to election rivalry
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव की गोशाला में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान व पुत्र को गांव के छह लोगों ने दौड़ाकर जानलेवा हमला कर दिया। गांव के अन्य लोगों ने देखा तो किसी तरह बीचबचाव किया तब आरोपी गाली देकर भाग गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। प्रधान की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चुनावी रंजिश मान रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट सदर कर्वी ब्लाक की ग्राम पंचायत इटखरी में पिछले महीने तक तीन सदस्यीय संचालन समिति गठित थी। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार (48) ने बताया कि कुछ शिकायतों की जांच के चलते उसके वित्तीय अधिकार सीज थे। दो सप्ताह पहले डीएम अभिषेक आनंद ने अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के वित्तीय अधिकार बहाल किए हैं। फलस्वरूप दूसरा पक्ष लामबंद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह प्रधान अपने पुत्र जितेंद्र (18) के साथ पानी का टैंकर लेकर गोशाला पहुंचा। यहां पर संरक्षित गोवंशों की संचालन व्यवस्था प्रधान देख रहे थे। इसी दौरान एक पूर्व प्रधान समेत छह ग्रामीण लामबंध होकर पहुंचे। प्रधान व उसके पुत्र से गाली गलौज कर विवाद शुरु हो गया। आरोपियों ने प्रधान व उसके पुत्र को लाठी डंडों से मारपीटा और कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर गांव के कुछ अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। जानकारी होने पर प्रधान के परिजनों ने दोनों को सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया। गंभीर रुप से घायल प्रधान व उनके बेटे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी भरतकूप सूबेदार सिंह बिंद ने बताया कि चुनावी रंजिश का मामला है। दोनो पक्षों के बीच काफी पहले ही विवाद चल रहा है। मारपीट हुई है। प्रधान पक्ष की तरफ से ग्राम पंचायत सदस्य जगतपाल, जगमोहन, प्रमोद उर्फ राजाभइया, कल्लू उर्फ छितानी, गया प्रसाद, रामहित छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।


चित्रकूट। घटना की जानकारी होने पर कई गांव के प्रधान जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विष्णुकांत ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराएं न लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed