{"_id":"66e1f20be4c28ba3910b5944","slug":"dead-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109460-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीआरडी व मासूम समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीआरडी व मासूम समेत चार की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में बदलाव से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को पीआरडी कर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई।
शहर के गोलतालाब मोहल्ला निवासी पीआरडी कर्मी सरला (37) के पुत्र अंकित ने बताया कि मां को दो दिन से बुखार व पेटदर्द हो रहा था। इसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात ज्यादा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों व विभाग के अधिकारियों व पीआरडी कर्मियों में शोक हो गया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
भौंरी के निवासी शिवकरन ने बताया कि उसका चार साल का भतीजा आयुष दो दिन से बुखार से पीडि़त था। निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मां बेहाल है।
राजापुर के हुसईपुरवा निवासी मिस्त्री गणेश (27) की बुधवार को मौत हो गई। भतीजे गोलू ने बताया कि कई दिन से पेटदर्द की शिकायत होने पर इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। वह मिठाई बनाने का काम करता था। उसके तीन संतान हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सरधुआ के दरसेंडा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पिता रामधनी (80) बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित थे। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार, पेटदर्द व उल्टी दस्त से पीड़ित अमानपुर के रामचंद्र, शंकर बाजार की संतोषी देवी, कसहाई के चुनकूराम, रगौली की सविता देवी, पहाड़ी के नंदकिशोर व चकला के रामू को भर्ती किया गया है।