फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of young man found hanging in in-laws house

Chitrakoot News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in in-laws house
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में युवक का ससुराल में फंदे से शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक हमीरपुर जिले का निवासी था।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के लखना पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार रैदास (30) होटल में खाना बनाने का काम करता था। बुधवार को मां राजारानी ने बताया कि जितेंद्र की शादी चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के मऊ टिटिहरा गांव में तीन वर्ष पहले शीलू के साथ हुई थी। पत्नी डेढ़ माह पहले मायके आ गई थी। इसके बाद से ससुराल नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार की शाम पत्नी शीलू ने फोन कर जितेंद्र को विदाई कराकर लिवा ले जाने के लिए मायके बुलाया। इस पर वह ससुराल मऊ टिटिहरा गांव गया था। आरोप लगाया कि ससुराल में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि बहू के मायके में किसी व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। पुत्र जितेंद्र को बुलाकर उसकी हत्या की गई है। बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देंगी। जितेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed