फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dead body of student drowned in yamuna

यमुना में डूबे छात्र का मिला शव

Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
dead body of student drowned in yamuna
फोटो-6- राजभान सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना नदी में नाव पलटने से एक छात्र के लापता होने पर मंगलवार को तड़के नदी में उतराता शव मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के थाना कोबरा जगलपुर बोरिया गांव निवासी राजभान सिंह उर्फ नितिन यादव (17) पुत्र उदयभान सिंह सोमवार की शाम को प्रधान इशरार अहमद, साजिद समेत नौ लोग नाव से राजापुर की ओर आ रहे थे। अचानक राजापुर क्षेत्र के यमुना नदी में नाव पलटने से सभी लोग नदी में गिर गए। नाविकों व स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नितिन का पता नहीं चल सका। इसके लिए राजापुर एसडीएम प्रभात झा व थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने गोताखोरों की मदद ली लेकिन रात हो जाने से सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को सवेरे करीब छह बजे शव नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि प्रधान के भाई की ससुराल जा रहे थे। मृतक ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। तीन भाइयों में छोटा था। मां कमलेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed