फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of a young man found outside the house, accused of murder

Chitrakoot News: घर के बाहर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 10 Mar 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found outside the house, accused of murder
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के बसिनिहा कोलमजरा निवासी युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रिश्तेदार हत्या कर बेटे का शव घर के बाहर छोड़ गए। उधर, पुलिस हादसे में मौत की आशंका जता रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जीजा ननकू प्रसाद ने बताया कि बसिनिहा कोलमजरा निवासी नर्वदा प्रसाद (25) को बुधवार की सुबह उसके रिश्तेदार चार पहिया वाहन से ननिहाल पनवार गांव ले गए थे। बताया गया कि नर्वदा की पनवार-डभौरा के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की देर रात नर्वदा का शव अमन और दो अज्ञात लोग घर के बाहर छोड़कर चले गए। यह देखकर मां चंद्रकांती और परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना बरगढ़ पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जीजा ननकू प्रसाद और परिजनों ने उसे ले जाने वालों पर ही जमीन के विवाद में जान से मारने का आरोप लगाया है। बताया कि नर्वदा परिवार में इकलौता था। पत्नी शीलू का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर बरगढ़ थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। जानकारी मिली है कि सड़क हादसा हुआ है। डभौरा व पनवार थाने में भी इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed