फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Darshan of Kamadgiri summons all sorrows: Manas Kinkar

कामदगिरि के दर्शन से सभी दुखों का समन होता है: मानस किंकर

Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Darshan of Kamadgiri summons all sorrows: Manas Kinkar
फोटो-4- राष्ट्रीय रामायण मेला में भगवान राम की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। 49वें राष्टीय रामायण मेले के समापन दिवस पर बांदा के मानस किंकर रामप्रताप ने कहा कि जहां पर संतों का समाज जुड़ता है, वहां पर तीर्थों के राजा प्रयाग स्वयं आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कामदगिरि के दर्शन मात्र से सभी दुखों का समन होता है।
विज्ञापन

चित्रकूट के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां की धरा सदैव से पावन व पवित्र रही है। इसी धरा में अनुसुइया आश्रम से अपने तप व सतीत्व बल के प्रभाव से अनुसुइया माता ने मंदाकिनी गंगा प्रकट की। पूर्व प्रवक्ता सत्यदेव त्रिवेदी ने बताया कि रहीम खानखाना सम्राट अकबर के नौ रत्नों में प्रमुख थे। दरबार के षड्यंत्रों से दुखी होकर रहीम दास चित्रकूट आ गए थे। यहां आकर वह भरभूंजा की एक दुकान में आकर भार झोंकने का काम किया करते थे। उनसे प्रभावित होकर लोग एकत्रित हो जाया करते थे।
विज्ञापन

सिंधु सभ्यता से भी प्राचीन है चित्रकूट तीर्थ
चित्रकूट। रामायण मेला के समापन सत्र में गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रख्यात साहित्यकार व शोधकर्ता डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने बताया कि चित्रकूट सृष्टि का आध्यात्मिक केंद्र है। आर्य सभ्यता के पूर्व की आदिवासी जातियां चित्रकूट में कोल भील के रूप में अभी भी पाई जाती हैं। चित्रकूट विंध्याचल पर्वत की श्रृंखलाओं पर स्थित है और विंध्याचल हिमालय से भी प्राचीन है। यहां की सभ्यता सिंधु घाटी की सभ्यता से भी पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने बिखेरा जलवा
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले के समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लखनऊ से पधारे दूरदर्शन के कलाकारों में प्रख्यात लोक गायिका मानसी रघुवंशी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
रामायण मेला में गुरुवार को अपनी खनकती आवाज के जरिये कार्यक्रम का शुभारंभ मानसी रघुवंशी के गीतों से हुआ। उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, रामहि राम रटन लागी जिभिया, सिया जी बहिनिया हमार हो राम लगिहै पहनुवा, चित्रकूट के घाट घाट पर शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया, लोक गीतों को सुनाकर मानसी रघुवंशी ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुती के बाद मानसी के साथ आए गायक ऋषिराज पांडेय व नितीश सिंह सूर्यवंशी ने भजनों सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। इसके पूर्व डॉ. आरके चौरिहा ने सोहर गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। वृंदावन रास लीला संस्थान के स्वामी देवकी नंदन शर्मा की टीम ने सुबह राम हनुमान युद्ध लीला का मंचन किया। मां भगवती लोकगीत पार्टी के रामखेलावन विश्वकर्मा ने तुम बिन लाखों लाज हरि। अनुरंजना ने चित्रकूट पावन नगरिया घूमन चलो ओ मोरी गुइयां गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed