{"_id":"673509a76c1be346ff02af04","slug":"dap-ended-in-many-committees-in-a-single-day-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111017-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एक ही दिन में कई समितियों में खत्म हुई डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एक ही दिन में कई समितियों में खत्म हुई डीएपी
विज्ञापन
राजापुर/मानिकपुर। कई समितियों में एक ही दिन में डीएपी खत्म हो गई। समितियों में डीएपी के लिए किसानों की लंबीं लाइनें लगी रहीं। किसानों को टोकन से खाद दी गई। कई स्थानों पर शाम तक लाइन में लगने पर भी डीएपी नहीं मिली।
एक सप्ताह बाद समितियों में डीएपी आने के बाद किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक खाद वितरण में किसी के चेहरे पर रौनक दिखी तो कोई मायूस होकर लाैटा। कई समितियों में एक ही दिन में डीएपी खत्म हो गई। इससे किसान निराश हो गए। राजापुर क्षेत्र के ग्रामीण शहरी समिति 400 बोरी खाद पहुंची। खाद लेने के लिए मारामची मच गई। एसडीएम प्रमोद झा न्यायिक एसडीएम फूलचंद्र यादव ने पहुंचकर किसानों को टोकन दिलाकर खाद का वितरण कराया। किसान राजेश सिंह ने बताया कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं आई।
मानिकपुर कस्बा में साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण किया गया। एसडीएम पंकज वर्मा ने साधन सहकारी समिति के स्टॉक में उपलब्ध 300 बोरी डीएपी को 182 किसानों को टोकन से उपलब्ध कराया। किसान भागवत, राम, सुरेंद्र सिंह, राजकरण ने बताया कि करीब एक सप्ताह से साधन सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे है। खाद नहीं मिल रही है। एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा ने बताया कि खाद की उपलब्धता के मुताबिक टोकनसे किसानों को खाद का वितरण कराया जा रहा है। कर्वी स्थित गल्लामंडी के सहकारी समिति के सचिव बाबूलाल ने बताया कि समिति में 400 बोरी डीएपी की आई थी। एक दिन में ही किसानों को बांट दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में बांटी जा रही डीएपी
चारों तहसीलों कर्वी, राजापुर, मऊ व मानिकपुर में एसडीएम की देखभाल में डीएपी खाद का वितरण किया जा रहा है। एसडीएम कर्वी पूजा साहू, एसडीएम मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम राजापुर प्रमोद झा समितियों का निरीक्षण कर खाद का वितरण कराया। समितियों लेखपालों व कृषि विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई।