फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Current landed in school, five children Scorched

विद्यालय में उतरा करंट, पांच बच्चे झुलसे

Fri, 04 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Current landed in school, five children Scorched
प्राथमिक विद्यालय रैपुरवा में करंट उतरने से पांच बच्चे झुलस गए। बच्चों
विज्ञापन
को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। करंट उतरने के मामले में शिक्षा विभाग के अफसर विद्युत वितरण निगम पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।  
ग्रामसभा रैपुरवा माफी में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में चल रहे हैं। परिसर में ही 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है।

विद्यालय भवन के पास से ही हाई वोल्टेज तार गुजरते हैं। दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरी। इसके बाद खिड़की और दरवाजे में करंट उतर गया। इससे बच्चों में भगदड़ मच गई।

 चिंगारी की चपेट में आने से कक्षा छह की छात्रा विमला (12) पुत्री रामराज झुलस गई है। इसका बायां पैर और दाहिने पैर का अंगूठा बुरी तरह झुलस गया है।

इसके अलावा कक्षा आठ की छात्रा आशा पटेल, कक्षा दो की छात्रा पलक सोनी अलका और चंचल भी झुलस गईं। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न प्रसाद गुप्ता ने बतया कि विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed