फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cultural,river,chitrakoot news

हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
cultural,river,chitrakoot news
cultural,river,chitrakoot news - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। तीर्थक्षेत्र में लॉकडाउन होने के बाद भी लेकिन जयेष्ठ की अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। यूपी-एमपी क्षेत्र के कई स्थानों पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर श्रद्धालुओं को मंदिरों की ओर जाने से रोका, लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा। मंदिरों के कपाट बंद रहे, लेकिन हजारों श्रद्धालुओं ने कामदगिरी की परिक्रमा की और मंदिरों के बाहर पूजन किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते यूपी के चित्रकूट जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से घरों में ही रहकर पूजन करने की अपील साधु संतों से कराई थी। मध्य प्रदेश के सतना जिला प्रशासन ने चित्रकूट में आपात बैठक बुलाई थी। बुधवार को ही हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी देख मेला क्षेत्र में लॉकडाउन घोषित कर दिया। यूपी और अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

11 जून की सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू की भी घोषणा हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को अमावस्या के दिन इसका कहीं प्रभाव नहीं दिखा। हजारों श्रद्धालु मेला क्षेत्र पहुंचे। मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में माथा टेका। कामद्नाथ भगवान के मंदिर के बाहर से दर्शन कर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। शासन प्रशासन की टीमें और सुरक्षाकर्मी बैरीकेटिंग लगाये बैठे जरूर रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे सब शांत रहे। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर कोरेाना महामारी से बचाव की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed