फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crude wall collapses, death of old man by pressing into rubble

कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Sat, 01 Sep 2018 11:19 PM IST
कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत Updated Sat, 01 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। लगातार बारिश के कारण कच्चे घर की कमजोर हुई दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें कमरे में सो रही सास बहू समेत चार लोग दब गए। जानकारी होते ही अन्य परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तबतक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को मामूली चोट आई। इस घटना में दो साल की बालिका अप्रत्याशित रूप से बाल बाल बची।
शुक्रवार की रात थानाक्षेत्र के मंडौर गांव में बंशीलाल पाल का परिवार घर में सो रहा था। देर रात को अचानक एक कमरे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे उस कमरे में सो रही मिर्ची देवी(70) पत्नी बंशी, उर्मिला देवी, चुन्नी व दो साल की बालिका दीवानी दब गईं। इनकी चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे परिजन पहुंचे और इसी बीच कुछ पड़ोसी भी आ गए। सभी ने मिलकर मलबे में दबे परिजनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

   इस दौरान मिर्ची देवी की मौत हो चुकी थी जबकि उर्मिला की हालत गंभीर होने पर मऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को मामूली खरोंच आदि आईं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संतशरण हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और शव का पंचनामा कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बची बालिका
मऊ। मृतका की दो पुत्रियां हैं। इस घटना के दौरान कमरे में मां उर्मिला के साथ सो रही दो साल की दीवानी को मामूली खरोंच आई जबकि वह भी मलबे में काफी देर तक दबी रही।


इनके भी घर की दीवार ढही
मऊ। थानाक्षेत्र के टिकरा निवासी लल्लू निषाद पुत्र पराग, लवलेश पुत्र रामकृपाल व बोरका पुत्र बच्चा के भी कच्चे घरों की दीवारें बारिश के कारण ढह गईं। जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं। उधर मानिकपुर के केकरमार गांव में एक कच्चा घर ढह गया। जिसमें दबने से परिवार के दो सदस्यों को चोट आई। जिनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed