Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowd of devotees gathered in Dharmanagari, caused trouble

Chitrakoot News: धर्मनगरी में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई परेशानी

Mon, 20 Oct 2025 09:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 20 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Dharmanagari, caused trouble
12 सीकेटीपी-7- परिचय- दिवाली मेले को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहर से लेकर सीताप
चित्रकूट। दीपावली पर्व की अमावस्या मेला पर जिले के अलावा गैर जनपद के भी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्मनगरी में जुटी है। इससे वाहनों की संख्या बढ़ी है। शहर से लेकर बेड़ी पुलिया तक रात दिन जाम की स्थिति रहती है। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या मेला में जिले के कोने कोने से श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाने रामघाट पहुंचे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। इसी के साथ पड़ोसी जिले फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर के अलावा मध्य प्रदेश के सतना, रीवा सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु रोडवेज व निजी वाहनों से धर्मनगरी पहुंचे। इससे यातायात पर भी काफी प्रभाव पड़ा। शहर के अंदर तो वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शहर के धनुष चौराहा, बस स्टैंड, पुरानी कोतवाली, शंकर बाजार, अमानपुर, बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर, भरतकूप, खोही सहित अन्य स्थानों पर वाहनों के बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बनी रही। यही हाल कर्वी रेलवे स्टेशन का रहा। जहां रात में आने वाली ट्रेनों से श्रद्धालुओं की भीड़ आई। इससे रेलवे स्टेशन के अंदर बाहर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए। श्रद्धालुओं को रामघाट पहुंचने में कठिनाईयां हुई। बहुत से श्रद्धालु तो पैदल ही रामघाट के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी के निखिल सिंह ने बताया कि बाइक से भगवान कामतानाथ के दर्शन व दीपदान करने आया था। यहां शहर घुसते ही जाम के झाम से जूझना पड़ा। फतेहपुर के रानीपुर बहेरा निवासी प्राणेश अग्निहोत्री ने बताया कि अपनी कार से दीपावली पर्व पर दीपदान करने आए थे लेकिन प्रशासन ने वाहनों को कई किमी पहले ही रोक दिया था, इससे पैदल ही रामघाट व कामतानाथ के दर्शन करने जाना पड़ा।

12 सीकेटीपी-7- परिचय- दिवाली मेले को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहर से लेकर सीताप

12 सीकेटीपी-7- परिचय- दिवाली मेले को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से शहर से लेकर सीताप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed