फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wounded by knife to passenger if no rent is paid

किराया न देने पर चाकू से यात्री को किया घायल

Tue, 18 Jul 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 18 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wounded by knife to passenger if no rent is paid
Shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय के बस स्टैंड के पास किराए को लेकर यात्रियों व टेपों चालक के बीच मारपीट हो गई। पिटे यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उनकी जेब में रखे लगभग सत्तर रुपये भी छीन लिए।
    मंगलवार को बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बरूई निवासी रामराज पुत्र खिलाड़ी और कुसमुही निवासी राजकुमार पुत्र मुन्नू लाल ने बताया कि दोनों लकड़ी बेचने सीतापुर गए थे। लकड़ी बेचने के बाद दोनों टेपों से मुख्यालय आकर बस स्टैंड में उतरे। दोनों ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक उनसे पचास रुपये किराया मांगने लगा जबकि किराया 20-25 रुपए ही होता है। इसी बात का विरोध किया तो चालक ने उतरकर रामराज को पकड़कर गाली दी। इसके बाद चाकू निकालकर उसके पेट में घोंपने लगा तो अचानक हाथ लगने से चाकू का वार हाथ में ही हो गया। उसकी जेब में रखे सत्तर रुपए भी निकाल लिए।
विज्ञापन

   मारपीट की घटना देखकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। यातायात विभाग का एक सिपाही भी आया तो उसे देखकर टेंपो लेकर चालक भाग निकला। पिटे व घायल यात्रियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed