फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Village death due to uncontrolled tractor collision

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 04 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Village death due to uncontrolled tractor collision
गमगीन अवस्था में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
भरतकूप(चित्रकूट)। स्टोन मिल से लौट रहे ग्रामीण को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 भरतकूप चौकी क्षेत्र के गोंडा निवासी जानकी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात को उसका भतीजा अवधेश यादव (28) प्रतिदिन की तरह स्टोन मिल से काम कर अपने यादवन पुरवा जा रहा था। जैसे ही वह गोंडा मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद शव का पंचनामा कराया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अवधेश स्टोन मिल में ट्रक चालक था। कुछ दिन पूर्व ही उसके परिजनों ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। जिसे वह रात को लेकर जा रहा था तभी गोंडा मोड़ पर खुद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हुई है। इस मामले में चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। कई लोगाें ने यह बताया भी है लेकिन इसकी पुष्टि परिजन नहीं कर रहे। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक अवधेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद उसकी मां संतोषा देवी, पत्नी सुनैना, दो पुत्र व एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed