फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two trucks collide, driver dies

दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत

Wed, 27 Feb 2019 11:30 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत
दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Wed, 27 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two trucks collide, driver dies
लोग - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पहाडी (चित्रकूट)। आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत होने से चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हुआ है। दूसरे ट्रक के चालक को गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा थाना क्षेत्र के बाबूपुर श्रमदान के समीप हुआ। बताया गया कि कर्वी की ओर से पपीता लेकर ट्रक चालक संजय सिंह पुत्र मान सिंह सराय अकिल कौशांबी जा रहा था। राजापुर की ओर से खाली ट्रक लेकर चालक मनोज कुमार त्रिपाठी (37) पुत्र छेदीलाल निवासी रामपुर धुनुवा व परिचालक गोलू (19) पुत्र रामबाबू निवासी रामपुर मुख्यालय आ रहे थे। श्रमदान के पास अचानक दोनों ट्रकों के बीच जोरदार भिडंत हो गई। जिससे खाली ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मनोज की मौके पर मौत हो गई। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन ट्रक को गैस कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला। दूसरे ट्रक के चालक संजय व परिचालक गोलू को जिला अस्पताल लाये। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते घायल संजय को प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मनोज त्रिपाठी तीन भाईयों में बड़ा था। पत्नी शुभला, पुत्र शनि व शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव निवासी पंकज पुत्र गिरीश व औदहा गांव निवासी गुलाब रलिहा बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। तभी बछरन गांव के राजू पुत्र रोशन के बाइक की भिडंत होने से तीनों घायल हो गए। इसी क्रम में बनाड़ी गंांव का राकेश पुत्र रामनरेश अपनी मां को बाइक में बैठाकर मुख्यालय आ रहा था। अज्ञात बोलेरो की टक्कर से पुत्र घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed