{"_id":"5a9c38d94f1c1bef7b8ba950","slug":"the-young-man-stabbed-to-death-with-a-knife-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में युवक ने चाकू से गला रेता, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में युवक ने चाकू से गला रेता, मौत
ctitrakoot
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी (चित्रकूट)।अंधविश्वास में फंसकर थानाक्षेत्र के लोहदा गांव के एक युवक ने देवी मंदिर में चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के दरसेड़ा निवासी राजू उर्फ बिल्लू (28) पुत्र फूलचंद्र रविवार की सुबह मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। राजू गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर लोहदा गांव स्थित चौसड़ी देवी मंदिर पहुंचा। जहां रामायण का पाठ चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ देर तक रामायण पाठ करने बाद राजू उर्फ बिल्लू उठा और जेब से चाकू निकाल लिया। मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने अपना गला रेत दिया। इससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर में युवक की मौत की जानकारी पर सीओ सुरेश शर्मा व थानाध्यक्ष अरुण पाठक मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है।
इनसेट
चार भाईयों में छोटा था
चित्रकूट। मृतक चार भाईयों में सब से छोटा था। उसके भाई महेश व रामसुमेर ने बताया कि परिवार के कुछ लोग नागपुर में हल्दीराम फैक्ट्री में सफाई कर्मी हैं। राजू गांव में रहता था । वह सभी 20 फरवरी को होली अवकाश पर गांव आए थे।
विज्ञापन
इनसेट
मंदिर के पास हुआ बेहोश
मानिकपुर। कस्बे के वाल्मीकि नगर में स्थानीय राम नरेश पुत्र सुकुरवा ने अज्ञात कारण के चलते मंदिर के पास चाकू से अपनी जीभ काट ली। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। लगभग एक घंटे बाद पहुुुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक वह ननिहाल आया था।