{"_id":"157bb35f4b5d95b1cadac8705dce9a81","slug":"the-young-man-lives-on-marriage-breakdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने पर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी टूटने पर युवक ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
शादी टूटने से क्षुब्ध युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर
विज्ञापन
जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। अचानक लड़की वालों
ने शादी से इंकार कर दिया था, इससे वह परेशान था।
घटना राजापुर थाने के मजरे धौरहरा का पुरवा की है। यहां के रामकेश (27) पुत्र सनद की शादी 11 जून को पहाड़ी थाने के बाबूपुर गांव में होनी थी। परिवार वालों ने बताया कि शादी के दो दिन पहले लड़की वालों ने बिना कारण बताए संबंध तोड़ दिया और शादी से इंकार कर दिया।
बताया कि इससे रामकेश बहुत दुखी था। शुक्रवार की रात वह किसी से बिना बताए घर निकल गया। सुबह की घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर उसका शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। घरवालों का कहना है कि शादी टूटने से दुखी होकर ही रामकेश ने जान दी है।
घटना की सूचना पाकर राजापुर थाने के एसआई शेषमणि त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचे और जानकारी ली। उनका कहना है कि प्रथमदृष्टया शादी टूटना ही आत्महत्या की वजह लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लगभग दो साल पहले रामकेश की बाबूपुर में शादी तय हुई थी। सात जून को वरीक्षा होने के बाद से वह काफी खुश था। अचानक शादी कैंसिल हो गई। इसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। बताया जाता है कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।