फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The police beat the innocent in a checkpoint

पुलिस चौकी में बेकसूरों को नग्न कर पीटा

Mon, 26 Mar 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 26 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
The police beat the innocent in a checkpoint
up police - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दामाद को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपियों को बचाने के प्रयास में पुलिस बेकसूरों को घर से उठा लाई और पुलिस चौकी में नग्न कर मारा पीटा। आरोप है कि जबरन जुर्म कबूल करनेे का दबाव पुलिस बना रही है। इस बाबत का एक वीडियो क्लिप परिजनों ने एसपी को दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के इटखरी निवासी सभाजीत पांडेय व विधवा कृष्णा त्रिपाठी सोमवार को आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय में बताया कि गांव में आठ फरवरी को जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद यादव के दामाद सुरेश यादवको पुरानी रंजिश में ग्रामीणों ने गोली मार घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने गांव के राजू, साहिल, शिवशंकर व रज्जू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी को दिए पत्र में दोनों ने शिवरामपुर चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया कि 24 मार्च को उनके पुत्र विजयकांत और रामप्रकाश पांडेय को जबरन ले गए। 24 घंटे बाद भी जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो चौकी में पूछताछ की तो बताया गया कि पुराने मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके लड़कों को नंगा कर मारा पीटा है। जिससे उनके चोट भी आई है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई कराने और लड़काें को छोड़ने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि किसे कहां से लाया गया है, यह जांच का विषय है। उधर, एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शहर कोतवाल से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed