{"_id":"582b51e34f1c1b61368ff1fc","slug":"the-police-baton-charge-on-the-farmers-with-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों के साथ आए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों के साथ आए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व नगर पालिका के कर्मियों द्वारा लाठियों से पीटने पर गिरी गाय को इलाज के लिए ले जाते कर्मचारी,
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को हाईवे पर अन्ना मवेशी लेकर जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। इसमें पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए।
वहीं हाईवे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे और लगभग दो घंटे तक हाईवे बाधित रहा। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक किसानों को पकड़ा। जिसमें चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना की जानकारी होने पर देर शाम सदर विधायक वीरसिंह पटेल कोतवाली पहुंचे और किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। सीतापुर चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि किसानों से नोकझोक के बीच किसी ने उन पर डंडे से प्रहार किया। जिससे उनके सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
किसान रक्षा दल ने मंगलवार को भरतकूप से लेकर शिवरामपुर, पाठा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के किसान सैकड़ों अन्ना मवेशियों को लेकर मुख्यालय की ओर कूच कर गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।
और पहले शिवरामपुर के पास सभी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस 10 किसानों को पकड़कर चौकी ले आई। इसके बाद भी किसान मवेशियों के साथ मुख्यालय की ओर बढ़ते रहे।
मवेशियों को मुख्यालय में घुसने से रोेकने के लिए अपर एसपी अशोक कुमार, एसडीएम नरेंद्र बहादुर, कोतवाल सत्यपाल सिंह व नगरपालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने पुलिस बल व कर्मचारियों की मदद से मंदाकिनी पुल कपसेठी के पास बैरियर लगाकर मवेशियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसका किसानों ने विरोध किया तो दोनों ओर से झड़प हो गई।
इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। किसानों ने भी लाठी लेकर इसका विरोध किया। इस दौरान सीतापुर चौकी प्रभारी केशव वर्मा के सिर पर चोट भी आई।