{"_id":"571bb50b4f1c1b98788b486e","slug":"the-death-of-two-women-the-report-ssuralijnon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की मौत, ससुरालीजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं की मौत, ससुरालीजनों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मामलों में मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राजापुर थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी दीपक पांडेय की पत्नी शैलकुमारी (22) गुरुवार की शाम आग से झुलस गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान इलाहाबाद में उसकी मौत हो गई। पति दीपक ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। पत्नी किसी कारण के चलते खुद आग लगा ली है। जानकारी होने पर शैल कुमारी के पिता रूद्र प्रसाद त्रिपाठी निवासी बक्टाबुजुर्ग पहाड़ी शनिवार को भदेहदू पहुचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को मार डाला है। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि इस मामले में पति दीपक, ससुर कौशल किशोर, सास मालती देवी, जेठ दिलीप कुमार, देवर नीरज, जेठानी व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी गांव की खुशबू (35) पत्नी रामजी त्रिपाठी का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटका मिला। रामजी ने बताया कि घर के सभी सदस्य खेत में मड़ाई कराने गए थे। घर में तीन छोटे बच्चे थे तभी पत्नी ने फांसी लगा ली। खुशबू के भाई आनंद उर्फ लाला निवासी रामटेकरी सतना ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। आए दिन उससे मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाई है। सीतापुर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।