{"_id":"58ea6c084f1c1bd0355b5492","slug":"the-death-of-the-woman-on-the-falling-train-youth-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत,युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत,युवक गंभीर
चित्रकूट
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृत तीर्थयात्री के पति और साथ में बैैठी उनकी नातिन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने पर महिला तीर्थयात्री व उसके साथ एक युवक रेल पटरी पर पहुंच गए। जिससे दोनों के पैर कट गए। घायलावस्था में दोनों लगभग डेढ़ घंटे तक प्लेटफार्म पर लेटे रहे लेकिन उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाला कोई नहीं मिला। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई जबकि युवक को प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर किया गया है। मृतका व घायल विदिशा मप्र के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार इटारसी पैसेंजर से विदिशा मप्र के लगभग दो दर्जन तीर्थयात्रियों का एक जत्था चित्रकूट घूमने के लिए शनिवार की देर रात को मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा। ट्रेन रुकते ही सभी तीर्थयात्री प्लेटफार्म पर उतरे। कुछ देर बाद तीर्थयात्रियोें ने पाया कि एक महिला की संख्या कम है।
जानकारी मिली कि एक महिला सीट पर सो रहीं हैं। यह जानकार थालसा विदिशा मप्र निवासी मलखान सिंह पाल (25) दौड़कर ट्रेन पर चढ़ा। इसी बीच ट्रेन भी चलने लगी और मलखान सीट पर सो रही सुख्खी देवी (55) निवासी विदिशा मप्र को जगा कर नीचे उतरने का प्रयास करने लगे। हड़बड़ाहट में दोनों प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर चलती ट्रेन से उतरने लगे तो पैर फिसलने पर रेल पटरी के नीचे आ गए। जिससे दोनों के पैर कट गए और दोनों घायलावस्था में वहीं पड़े रहे।
विज्ञापन
ट्रेन गुजरने के बाद अन्य साथी तीर्थयात्रियों ने दोनों को घायलावस्था में रेल पटरी किनारे पड़ा देख चीख उठे। किसी तरह दोनों को प्लेटफार्म पर लाए। बच्चू ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद सभी रेल अधिकारी,कर्मचारी, वेंडर व पुलिस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की गुजारिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। लगभग डेढ़ घंटे बाद जीआरपी के जवान आए और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में सुख्खादेवी की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही की कार्रवाई
मानिकपुर। स्टेशन प्रबंधक जवाहर लाल व जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना जैसे ही मिली तो तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का काम किया गया है। इस मामले में कोई लापरवाही नहीं की गई।
आगे की यात्रा स्थगित
चित्रकूट। इस घटना के बाद तीर्थयात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा स्थगित कर विदिशा लौट गए। मृतका के पति व नातिन ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि घायल मलखान की हालत खतरे से बाहर है। मृतका के चार पुत्र एक पुत्री है।