{"_id":"59beab844f1c1bb1688b5480","slug":"the-death-of-the-farmer-due-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से किसान की मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने की घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। धान के खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसान ने जैसे ही अपने बोरिंग की मशीन चालू करने का प्रयास किया तो करंट लगने से वह झुलस गया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे कुछ लोगाें ने उसकी हालत देख इलाज को जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र की सीमा से सटे बांदा जनपद फतेहगंज कल्याणपुर निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र सत्यनारायण रविवार की सुबह घर से खेतों की ओर पहुंचा। उसकी मां पुनिया देवी ने बताया कि धान के खेत में पानी पहुंचाने के लिए जैसे ही उसने ट्यूबवेल की मशीन को चालू किया तो करंट लगा। जिससे वह झुलसा और वही गिर पड़ा। आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव में आकर दी तो सभी दौड़कर पहुंचे। उसे चित्रकूट जिले का जिला अस्पताल नजदीक होने के कारण लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
टूटा दु:ख का पहाड़
चित्रकूट। मृतक किसान पांच भाइयों में सबसे छोटा था। 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से सब भाइयों से बंटवारा हो गया था। वह मां पुनिया देवी, पत्नी व एक पुत्र-दो पुत्री के साथ अलग रहता था। उसके नाम पांच बीघे जमीन थी। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर मानो दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है।