{"_id":"5cf02501bdec22078d330578","slug":"the-body-of-the-bride-s-brother-killed-and-killed-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के मौसेरे भाई की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हन के मौसेरे भाई की हत्या कर शव फेंका
Fri, 31 May 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मेें मौसेरी बहन की शादी में देर रात डीजे पर डांस कर रहे युवक का गुरुवार सुबह शव मिलने से हडकंप मच गया। शव को गांव से 500 मीटर दूर कछरिया नाले के पास दर्रे में छिपाकर रखा गया और ऊपर से पत्थर रख दिया। इससे परिजन व पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आंशका जताई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
रायपुर गांव निवासी रामबाबू निषाद (20) पुत्र सेठवा उर्फ कल्लू अपने मौसा इसी गांव निवासी रामा निषाद की बेटी की शादी कार्यक्रम में बुधवार की रात को शामिल था। ग्रामीणों के अनुसार देर रात लगभग दो बजे रामबाबू अपने दोस्तों के साथ डीजे बजवाकर डांस कर रहा था। इसके बाद सभी कहीं चले गए, जिसका कुछ पता नहीं चला। अन्य सभी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। उधर रामबाबू के परिजनों ने उसके घर न आने पर सोचा कि मौसी की बेटी के शादी कार्यक्रम में ही है, कहीं सो गया होगा। गुरुवार की सुबह भी विदाई के कारण किसी ने रामबाबू का ध्यान नहीं दिया। इस बीच सुबह 11 बजे गांव की एक किशोरी बकरी चराने कछरिया नाले की ओर गई थी। वह नाले के किनारे पहुंची तो एक गडढ़े के ऊपर कुछ पत्थर व झाडिय़ां रखी देखीं, जब झांककर देखा तो शव देख चीख पड़ी। वह दौड़कर गांव में आई और बताया कि एक शव नाले के किनारे पड़ा है। यह सुन ग्रामीण वहां पहुंचे। शव मिलने के बाद पूरे गांव में हडकंप मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव की शिनाख्त रामबाबू के रूप में कर पुलिस सूचना दी। सभी ने इसे हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो हत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी होगी। उधर, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद इसका खुलासा होगा।