फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the case of a woman suspected death from the fire burning

संदिग्ध दशा में आग से जलकर महिला की मौत

Tue, 27 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 27 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the case of a woman suspected death from the fire burning
मृतका के गमगीन परिजन - फोटो : amarujala

संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसकर महिला की मौत हो गई जबकि बचाने में पति मामूली रूप से झुलस गया।  मायके पक्ष ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। जिस कमरे में महिला जली वहां का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भैरों पागा मोहल्ले में रविवार की रात अतरौली राजापुर के मूल निवासी रामकिशोर के घर मेें अचानक आग लगने की सूचना पर दमकल पहुंची। पड़ोसियों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और कमरे में मौजूद गंभीर रूप से झुलसी सुनंदा रैकवार (32) को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि रात में कमरे में ढिबरी अचानक बिस्तर पर गिरी जिसे आग पकड़ ली। यह देखकर पत्नी को बचाने का प्रयास किया जिसमें वह भी झुलस गया। आग बढ़ने पर वह चिल्लाता हुआ बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के पिता गोलीनाथ ने आरोप लगाया कि दामाद रामकिशोर नशे का आदी है और अक्सर पुत्री की पिटाई करता था। रविवार रात उसने सुनंदा को पीटकर आग लगा दी। उधर, प्रभारी कोतवाल प्रदीप यादव ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। आग से जलकर महिला के मौत होने की सूचना अंकित की गई है। दोनों की नौ साल पहले शादी हुई थी, उनके तीन पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed