{"_id":"57d2f0744f1c1bce76317bcb","slug":"stripes-fireworks-husband-kidnapped-by-unknown-not-being-written-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात असलहाधारियों ने किया पति का अपहरण, नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात असलहाधारियों ने किया पति का अपहरण, नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट
चित्रकूट
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के पास घटना की जानकारी देती अपहृत की पत्नी श्याममनी व पुत्री उर्मिला
- फोटो : अमर उजाला
रैपुरा थाना क्षेत्र के दशाह गौरिया निवासी श्याममनी ने शुक्रवार को डीएम को बताया कि छह दिन पहले उसके पति का अज्ञात असलहाधारी बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका और स्थानीय पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
डीएम को दिए पत्र में महिला ने बताया कि चार सितंबर की रात को पति मथुरा पासी पुत्र लखपत गांव के पुरवा कमरौंहा में बद्दा के घर निमंत्रण पर गए थे। रात में तीन बाइक सवार असलहाधारी आए और पति के बारे में पूछा। इसके बाद कमरौंहा पुरवा जाकर उसके पति को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही परिजन मथुरा की तलाश में लग गए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। महिला ने आरोप लगाया कि दो बार रैपुरा थाने जाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भगा दिया है। डीएम को लिखे पत्र में महिला ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पति की सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में रैपुरा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। कोई महिला उनके पास अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आई है। यदि आसी कोई बात है तो इसकी जांच पड़ताल जरूर की जाएगी। यह भी बताया कि नौ दिन पूर्व इटवां गांव से अपहृत भइयालाल की तलाश की जा रही है।