{"_id":"a00c31aef3f0621a535d7352cd9e08cd","slug":"sister-in-law-of-the-collective-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने देवरानी-जेठानी से किया सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने देवरानी-जेठानी से किया सामूहिक दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात दो महिलाओं के साथ
विज्ञापन
सामूहिक दुराचार की वारदात हुई। दोनों आपस में जेठानी देवरानी हैं। बदमाशों
के घर में धावा बोलते ही घर के पुरुष भाग खड़े हुए और बदमाश दोनों को पास
के खेत में ले गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर घटना बताई तब पुलिस को सूचना दी
गई। अपर एसपी, सीओ और अन्य अधिकारियों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना
की जानकारी ली। भुक्तभोगी के पतियों ने इसकी तहरीर दी है, जिसमें गांव के
सात लोगों के अलावा छह अज्ञात लोगों के नाम हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मजरे में स्थित घर में बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे लगभग पंद्रह बदमाशों ने धावा बोला। इनमें से कुछ के पास असलहे तो कुछ के पास लाठी-डंडे थे। दरवाजा खुलवाकर वे लोग अंदर घुसे तो घर में मौजूद बड़ा भाई इन्हें देखते ही भाग खड़ा हुआ। छोटे भाई के साथ बदमाशों ने मारपीट शुरू की तो वह भी भाग गया।
इसके बाद बदमाश घर में मौजूद जेठानी (25) और देवरानी (20) को घसीटते हुए पास के एक खेत में ले गए। घर में जेठानी का तीन साल का पुत्र और डेढ़ साल की पुत्री रोते-बिलखते रहे। लगभग डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने दोनों के साथ सामूहिक दुराचार किया और फिर खेतों की तरफ भाग गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर घटना बताई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
लगभग डेढ़ घंटे बाद अपर एसपी आरडी चौरसिया, सीओ मऊ अजय कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित आदि मौके पर पहुंच गए। भुक्तभोगियों ने पप्पू पटेल पुत्र श्रीराम, संतोष उर्फ राजा पुत्र जगन्नाथ, संतोष विश्वकर्मा पुत्र नारायण शरण, शेषण यादव पुत्र सद्धू, भवसेरी कोल पुत्र चुन्नीलाल, परदेशी पुत्र आनंदी के अलावा कुनका कोल के डभौरा निवासी दामाद और लगभग छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मानिकपुर थाने में तहरीर दी है।
उधर, सीओ ने बताया कि जरूरी नहीं कि तहरीर में दिए गए तथ्य सही हों। पूरी छानबीन और तहकीकात की जाएगी। इसके बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या इसमें किसी डकैत गिरोह की संलिप्तता नजर नहीं आ रही। वारदात में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।