फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Second accused arrested for killing student

छात्रा की हत्या करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 11:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 08 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for killing student
पकड़ा गया आरोपी अश्वनी प्रजापति - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर में हाईस्कूल की छात्रा की गला घोंटकर हत्या मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा-दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली गई है।
गौरतलब है 29 अगस्त को लालापुर मंदिर के पास पहाड़ के एक पेड़ पर हाईस्कूल की छात्रा हरदौली निवासी गुड़िया देवी का शव लटका मिला था।

जिस पर पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या बताया था लेकिन मृतका के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो जांच पड़ताल में सच्चाई सामने आ गई थी। प्रेमप्रसंग के चलते उसके ही गांव के राजबहादुर पुत्र दसुवा ने गला दबाकर छात्रा की हत्या कर उसे एक साथी के साथ मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था अब दूसरे आरोपी (हत्या में मददगार) अश्वनी उर्फ छोटू प्रजापति पुत्र ननका निवासी गनेशिया मंदिर के पास राजापुर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि इस दूसरे आरोपी ने मुख्य आरोपी के साथ दोस्ती का फर्ज निभाने की बात कर रहा है। उसके  कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। इस कांड के बाद उसे भय था कि कहीं उसे कोई गोली न मार दे। पुलिस के अनुसार यही बाइक चलाकर आया था और हत्या के बाद शव पेड़ में टांगने में मदद की थी। इसकी निशादेही पर बोडीपोखरी के पास से बाइक भी बरामद की गई है। छात्रा की साइकिल का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed