{"_id":"59e0f8884f1c1bc9678b5a15","slug":"school-principal-suspended-for-obscenity","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से अश्लीलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से अश्लीलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
चित्रकूट
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। स्कूल की किशोरियों से अश्लीलता के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ खंड शिक्षाधिकारियों को जांच सौंपी गई है। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की।
रामनगर ब्लॉक के इटवां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय चमरवा पुरवा में कुल 95 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें 44 लड़के व 51 लड़कियां हैं। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कामता प्रसाद विश्वकर्मा और एक अन्य शिक्षिका कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लीलता की।
बार-बार की हरकतोें से आजिज आकर छात्राओं ने अभिभावकों को वाकया बताया। अभिभावकों ने पूरे मामले की शिकायत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार से की। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक को समझाया भी। इसी बीच वह एक छात्रा से अश्लीलता करते हुए रंगेहाथ पकड़ा भी गया। इस पर तमाम अभिभावकों ने पूरे मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा से की। इस पर उन्होंने शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।