{"_id":"58dbeb3a4f1c1bc96863ea57","slug":"sand-truck-loaded-up-innocent-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे ट्रक ने मासूम छात्रा को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदे ट्रक ने मासूम छात्रा को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मौजूद भीड़, आक्रोशित जनता को समझाती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मुख्यालय के शंकर बाजार चौराहे पर बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक व क्लीनर को पकड़कर जमकर धुना, इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो ट्रक पर तोड़फोड़ कर डीजल टैंक फोड़कर आग लगाने का प्रयास किया।
इस बीच पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटककर तितर बितर किया।
जानकारी के अनुसार मुख्यालय के श्ंाकर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चैत्रमाह की नवरात्र के पहले दिन नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के बाद कुछ छात्राओं को लेकर शिक्षक जनसंपर्क को निकले।
शिक्षक सड़क किनारे के दुकानदारों को छात्राओं से नववर्ष का स्टीकर व तिलक लगवा रहे थे। इसीबीच जैसे ही चकरेही चौराहे के पास छात्राएं पहुंची तो ओवरब्रिज की ओर से बालू लदा ट्रक आया और सड़क किनारे मौजूद कक्षा शिशु की छह साल की मान्या कसौंधन पुत्री सुनील कुमार निवासी शंकर बाजार को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
घटना होते ही लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक व परिचालक कूदकर भागने लगे लेकिन कई लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उधर अनियंत्रित ट्रक एक टेलीफोन के खंभे से टकराकर रूक गया।
आक्रोशित लोगों ने चालक व क्लीनर की जमकर पिटाई की। इसी बीच राजापुर की ओर जा रहीं डीएम मोनिका रानी के वाहन को लोगों ने रोककर घटना की जानकारी दी। डीएम ने लोगों केा समझाकर पिट रहे चालक को पुलिस के हवाले कराया।
कुछ युवकों ने ट्रक की बालू गिराने को ढाला खोलकर चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मृतका मान्या दो बहनों में बड़ी थी। इस घटना के बाद उसकी मां सीमा तो बेहोश हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में कराया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में बालू व गिट़्टी लदे ओवरलोड़ ट्रक अनियंत्रित गति से भागते हैं। इन पर पुलिस नियंत्रण नहीं लगाती और आए दिन घटनाएं हो रहीं हैं। उधर जैसे ही लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया तो एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में पुलिसबल ने लाठियां फटकारनी शुरु की।
अचानक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां फटकार कर भगाया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बेवजह लाठियों से पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बालू लदे ट्रक को घटनास्थल से हटवाकर पुलिस लाइन में खड़ा कराया है।