फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robbery Buboli's three helpers

डाकू बबुली के तीन मददगारों को दबोचा

Mon, 16 Apr 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 16 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Robbery Buboli's three helpers
पुलिस हिरासत में खड़े डाकू बबुली कोल गैंग के मददगार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
एक दिन पूर्व पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागे साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग को मदद पहुंचाने जा रहे तीन ग्रामीणों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बहिलपुरवा थानाध्यक्ष साजिद खान हमराहियों के साथ डकैत बबुली कोल गैंग की तलाश में जंगल की ओर अभियान में जुटे थे। इस दौरान ददरी माफी गांव के जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ संदिग्ध हालात में जा रहे ग्रामीणों को देखा। उन्हें रोककर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


तीनों की पहचान बहिलपुरवा थानाक्षेत्र घाटाकोलान निवासी रामेंद्र उर्फ  अज्जू पुत्र चुन्ना, दिनेश कुमार पुत्र लल्लू व रंजीत पुत्र रामभवन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नमकीन, बिस्कुट, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी माचिस व अन्य खाने पीने की सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार तीनों डाकू बबुली कोल गैंग को यह सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने का भी प्रयास किया लेकिन तीनों को पकड़ा गया है। दस्यु संरक्षण अधिनियम के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed