{"_id":"58dd515f4f1c1b380763e16e","slug":"report-on-block-head-in-sand-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन में ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन में ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से बालू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रामनगर के ब्लाक प्रमुख पर अवैध तरीके से बालू ढुलाई करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसके ट्रैक्टर को सीज किया है। इसके अलावा एक ट्रक को भी सीज किया गया है। साथ ही दो लोगों पर बालू डंप करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है और दस लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
राजापुर थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने रामनगर के ब्लाक प्रमुख छींबो निवासी बालमुकुंद पांडेय पुत्र शिवगुलाम पर अवैध तरीके से बालू ढुलाई करने पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार शाम गंजपुरवा से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर ब्लाक प्रमुख का बताया गया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली के दरोगा प्रभात कुमार शुक्ला ने शहर के चकरेही चौराहे के पास से अवैध बालू लदे ट्रक को पकड़ कर ड्राइवर को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अवैध बालू डंप करने पर बुधवार को राजापुर पुलिस ने छींबों निवासी राजू शुक्ला पुत्र दिनेश कुमार और विनय पुत्र चंद्रराज के भी खिलाफ अवैध बालू डंप करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 10 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।