{"_id":"5b3d050e4f1c1ba1288b4a0a","slug":"preparing-to-encircle-the-mobster-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली को जंगल में घेरने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत बबुली को जंगल में घेरने की तैयारी
डकैत बबुली को जंगल में घेरने की तैयारी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
1
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कुख्यात डकैत बबुली कोल गैंग के खिलाफ नए सिरे से अभियान चलाने की पुलिस विभाग ने तैयारी करनी शुरू की है। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में कहा इस गैंग को जंगल में ही घेरने के साथ ही मुखबिरों की मदद से पुलिस आगे बढ़ेगी। संभव हो तो नए मुखबिर भी तैयार किए जाएंगे।
पुलिस लाईन खोह में बुधवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि डाकू बबुली गैंग को पकड़ने के लिए और प्रभावी रणनीति बनाई जाए। उसे किसी भी कीमत में यूपी क्षेत्र के जंगलों में न प्रवेश करने दिया जाए। हर थाना व चौकी प्रभारी नई रणनीति के तहत काम करें तो सफलता मिल सकती है। उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियाें को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ सद व्यवहार किया जाए। 14 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व शत प्रतिशत नोटिस व सम्मन का तामीला कराया जाए । लंबित विवेचनाओं को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से एक पखवाड़े के अंदर निस्तारित कराया जाए अन्यथा विवेचक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में अपर एसपी बलवंत चौधरी समेत सभी सीओ, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।