{"_id":"5959301e4f1c1b3b168b48f2","slug":"police-seized-130-liters-of-liquor-sent-to-four-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 130 लीटर शराब पकड़ी, चार को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 130 लीटर शराब पकड़ी, चार को भेजा जेल
महोबा
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
rose wine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कबूतरा डेरा में दबिश देकर 130 लीटर शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डेरे पर लहन नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा पुलिस टीम के साथ महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम सौरा के कबूतरा डेरा में छापा मारा। जहां पर निर्मला पत्नी मलखान और संगम पत्नी राजकुमार और भूरीदेवी पत्नी मन्ना निवासी कबूतरा डेरा ग्राम सौरा को कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इसी तरह बेलाताल पुलिस चौकी के प्रभारी वीरप्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम बिहार रोड के पास दबिश दी। जहां पर मध्य प्रदेश की निर्मित 60 क्वार्टर शराब बरामद की। साथ ही राजेश पुत्र मनीराम निवासी टौरियापुरा कुलपहाड़ को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।