फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police encounter with Bubuli Coal gang, a prize winner

बबुली कोल गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक इनामी दबोचा

Wed, 08 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 08 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with Bubuli Coal gang, a prize winner
कुलगाम एनकाउंटर - फोटो : ANI
साढे पांच लाख के इनामी डाकू बबुली क ोल गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से आधे घंटे तक ताबडतोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने एक डाकू को रायफल व कारतूस के साथ जिंदा पकड़ लिया। जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे। दबोचे गए डाकू पर 12 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


जानकारी के  अनुसार भरतकूप के बीहड़ कोढ़न के जंगल में बुधवार की शाम को डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने घेरा बंदी शुरू की। पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशा से घेराबंदी कर रही थीं। तभी प्राथमिक विद्यालय कोढ़न के पीछे से डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी।  
विज्ञापन


पुलिस का दबाव बढ़ता देख डाकू गैंग पहाड़ की ओर भागने लगा। इसी बीच भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट की टीम ने भाग रहे डाकू छोटू उर्फ छोटुवा कोल पुत्र चंद्रपाल निवासी निही मानिकपुर को दबोच लिया। इसके कब्जे से एक देशी रायफल व दर्जन भर कारतूस बरामद हुए। बाकी गैंग भागने में सफल रहा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये डाकू पर बारह हजार का इनाम घोषित है और इस पर अपहरण धमकी व हत्या के दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed