{"_id":"5925b6234f1c1b9042536210","slug":"police-are-now-banging-the-blacks-on-empty-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाली जमीन पर लाठी पीट रही हैं पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब खाली जमीन पर लाठी पीट रही हैं पुलिस
चित्रकूट
Updated Wed, 24 May 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कुख्यात इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की वारदातों से परेशान पुलिस अधिकारी अलग- अलग टीम बनाकर जंगली क्षेत्रों में कांबिंग करने उतरे हैं। खुद पुलिस अधीक्षक एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि अन्य टीमें भी जंगल में गुम डकैतों की तलाश कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांबिंग का लक्ष्य मौका पाते ही डाकू बबुली कोल को ढेर करना है।
गौरतलब है कि डाकू बबुली गैंग लगातार वारदात कर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहा है। जिससे ग्रामीण भयभीत है। एक सप्ताह के अंदर गैंग ने पहले मानिकपुर के लक्ष्मणपुर गांव में बारातियों के साथ मारपीट की थी।
इसके बाद मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन टिकरिया- मारकुंडी रोड में यात्रियों के साथ लूटपाट की गई। जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने कई थानों की पुलिस विशेष एंटी डकैती पुलिस बल के साथ कांबिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर गिदुरहरा,कल्याणगढ़, बहिलपुरवा क्षेत्र के बड़ी मैडयन, छोटी मडैयन, रूखमाखुर्द, मारकुंडी क्षेत्र के इटवा, टिकरिया के जंगलों में कांबिंग की। जंगल क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के ग्रामीणों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
इसके अलावा मध्यप्रदेश पुलिस ने भी सती अनुसईया आश्रम,गुप्त गोदावारी के आस-पास के जंगलों में कांबिंग की। सतना एसपी मिथलेश कुमार ने बताया नया गांव, बरौंधा व धारकुंडी पुलिस टीमों ने डकैतों की तलाश में जंगल में कांबिंग की है।