{"_id":"587e503a4f1c1ba73fefe127","slug":"one-million-ransom-demanded-by-dacoits","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने मांगी एक लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने मांगी एक लाख की फिरौती
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती अपहृत किसान की मां सुखरनिया देवी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमाक्षेत्र से जुड़े मोहकमगढ़ गांव से दिनदहाड़े किसान का डकैतों ने अपहरण करने के दो दिन बाद एक लाख रुपये की फिरौती मांगी है। भयभीत परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बताया है कि डकैतों ने फिरौती न पहुंचाने पर अपहृत को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद से मप्र पुलिस का सर्च अभियान और तेज हो गया है लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है।
गौरतलब है कि नयागांव चित्रकूट मप्र थानाक्षेत्र के मोहकमगढ़ से डकैतों ने गुलाब मवासी के पुत्र जानकीशरण का गांव के बाहर खेत के पास से अपहरण कर लिया है। जिसमें दो दिन बाद सोमवार को अपहृत के पिता ने नवोदित गैंग लीडर ललित पटेल गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को डकैतों ने अपहृत के पड़ोसी के घर मोबाइल से फोन कर एक लाख की फिरौती जंगल में पहुंचाने का संदेश दिया है साथ ही यह भी कहा कि पुलिस सूचना दी तो अपहृत को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही सतना एसपी मिथलेश कुमार व नया गांव थाना प्रभारी रितेश शर्मा मोहकमगढ़ पहुंचे और अपहृत के माता-पिता व पड़ोसियों से बातचीत की। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और जानकी को सकुशल छुड़ाने की बात कही है।
पुलिस ने पूरा भरोसा देकर कहा कि बेहद सावधानी से काम किया जा रहा है। पहला लक्ष्य अपहृत को सुरक्षित बरामद करना है। इसके लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।