फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Older women and children are not spared

वृद्ध महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा

Sun, 07 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 07 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Older women and children are not spared
खांच का पुरवा में घटना के बाद घर के बाहर बैठे उमाशंकर व रामनारायण के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। जिला पंचायत की ओर से मानिकपुर ब्लाक के रूकमा बुजुर्ग गांव में कई सड़कें बनवाने का प्रस्ताव मंजूर किया था। इसी के तहत खांच का पुरवा में डेढ़ सौ मीटर लंबी सीसी रोड  बन रही है। इसका ठेका 24 लाख रुपये का है। सड़क का निर्माण शुरू होने के दूसरे दिन ही डाकू बबुली कोल ने ठेकेदार व मुंशी तक दस फीसदी कमीशन पहुंचाने का फरमान सुना दिया। इस धमकी को नजरअंदाज कर ठेकेदार ने काम जारी रखा। इससे नाराज डाकुआें का कहर मजदूरों पर टूट पड़ा। मजदूरों के साथ ही उनके घर की वृद्ध महिलाओं व मासूम बच्चों को भी कोप का भजन बनना पड़ा।      पिटे ग्रामीण के परिजनों ने रविवार को पुरवा पहुंचे लोगों को अपनी दास्तान सुनाई। उन्होंने बताया कि गालियां देते हुए डाकुओं ने लगभग ढाई घंटे तक मारपीट की। घर के अंदर से लेकर छतों तक डाकू पहुुंचे। नत्थू को छत से नीचे फेंक दिया। हवाई फायरिंग में गोली उसके कमर को छूती हुई निकल गई। ग्रामीणों ने दरवाजे और दीवारों पर गोलियों और कुल्हाड़ी मारने के निशान दिखाए। मुंशी रामप्रकाश ने बताया कि डाकुओं ने कहा था कि कमीशन दिए बिना काम हुआ तो जान से जाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed