{"_id":"577803564f1c1bd04979b72a","slug":"nephew-of-the-head-of-the-house-blew","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भतीजे का घर फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के भतीजे का घर फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते प्रधान के भतीजे के घर कुछ लोगों ने आग लगा दी। घर में मौजूद महिला व उसके दो बच्चे आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। आग से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने तीन युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के सेहरिन की प्रधान माया देवी पत्नी पूर्व बागी डाकू खड़ग सिंह उर्फ मुन्नी लाल के भतीजे शारदा यादव पुत्र रामप्रताप ने बताया कि शुक्रवार की रात वह निमंत्रण पर गया था। घर में पत्नी नथिया देवी व उसके दो बच्चे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग देखकर आसपास के लोगों ने किसी तरह सबको सुरक्षित बाहर निकाला। आग से करीब तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। जानकारी होने पर गांव पहुंचे शारदा ने पुलिस को तहरीर दी है। शारदा ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते युवकों ने पत्नी व दो बच्चों को मारने की प्रयास किया है। आग लगाने के बाद भागते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी पत्नी को दी है।
विज्ञापन
जानकारी होने पर थानाध्यक्ष पीके सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि अभी आग लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल जिन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनसे पीड़ित का पुराना विवाद है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।