फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mum's family is in critical condition

गुमसुम है परिजन मृतकों की मां की हालत गंभीर

Mon, 25 Feb 2019 11:53 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव गुमसुम है परिजन मृतकों की मां की हालत गंभीर
गुमसुम है परिजन मृतकों की मां की हालत गंभीर Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 25 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। तेल उद्यमी बृजेश की पत्नी बबिता की हालत मेें कोई सुधार नहीं हो रहा है। उसके चार पुत्रों में दो मासूम हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए जिसकी अभी उसे जानकारी नहीं है। वह कोमा की स्थिति में बस लेटी है और प्रयागराज से इलाज कराकर घर लौटी है। उसकी आंखों से कभी कभार आंसू ही बहते हैं जो पूरी कहानी बताते हैं। पूरे परिवार की महिलाएं किसी से भी बात करने को जल्दी तैयार नहीं होती हैं। परिवार के कुल 11 बच्चे जानकीकुंड के स्कूल में पढ़ते थे। जिसमें अब दो कभी स्कूल नहीं जा पाएंगे। अभी परिजनों की मानें तो अन्य सभी 9 बच्चों के भी नाम वहां से कटवाए जाएंगे। भय का ऐसा माहौल है कि 12 फरवरी के बाद से बच्चे घर से बाहर नहीं निकले हैं।

कई बार चर्चित रहे रामकरण शास्त्री
चित्रकूट। जानकीकुंड ट्रस्ट के संचालित श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक व रघुवीर मंदिर के पुजारी रामकरण शास्त्री पहले भी कई बार चर्चित रहे हैं। इस घटना में आरोप है कि अपहरण के बाद उसके पुत्र मास्टर माइंड पदम शुक्ला ने उन्हीं के घर में दो दिन तक रखा लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी। अपहरण के बाद फिरौती मांगने की मौन स्वीकृति जरूर रही होगी। इसके पूर्व एक किराएदार की युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामला थाने तक पहुंचा था। एक छात्र की मौत पर भी इन पर संदेह किया गया लेकि न हर बार इन्हें ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों ने बचा लिया। इस बार भी पुलिस ने उन्हें दो बार पकड़ा लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों के कहने पर छोड़ दिया गया था। वह कई सालों से यहां काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुजारी शिक्षक व उसके बेटों की हाईप्रोफाइल जिंदगी
चित्रकूट। जानकीकुंड ट्रस्ट के विश्वासपात्र व मंदिर के पुजारी शिक्षक रामकरण शास्त्री व उसके पुत्र पदम शुक्ला की लाइफ स्टाइल बेहद हाईफाई है। इनके संबंध भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री, पदाधिकारियों के अलावा सांसद राजा भईया से भी हैं। इस संबंध में कई फोटोग्राफ इनके फेसबुक और घर के एलबम से मिले हैं जिसमें वह इन नेताओं के साथ नाश्ता कर रहे हैं। इन फोटो के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपाई, बजरंग दल व इससे जुडे़ संगठन के पदाधिकारी बचाव की मुद्रा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed