फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Marie shot, referee in protest against Gallagherj

गालीगलौज के विरोध में मारी गोली, रेफर

Fri, 16 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 16 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Marie shot, referee in protest against Gallagherj
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
नया गांव में शुक्रवार रात शराब पीकर गालीगलौज करने पर युवक ने ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। घायल को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे सतना रेफर कर दिया गया। फायर करने वाला नवल धोबी गैंग का डाकू बताया जा रहा है। वह हाल ही में जमानत पर छूटकर आया है।  
विज्ञापन


नया गांव थानाक्षेत्र के सेजवार निवासी रामरती ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे उसका पुत्र संत शरण गुप्त गोदावरी से गांव आ रहा था। रास्ते में गांव का शीबू उर्फ लाला त्रिपाठी शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। संत शरण ने इसका विरोध किया तो शीबू ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली संत शरण के सीने व पेट के बीच जा धंसी। शीबू भाग निकला और स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और संत शरण को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे सतना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शीबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शीबू नवल गैंग का डाकू हैं। वह पिछले दिनों जमानत पर छूटकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed