{"_id":"58b46ca14f1c1b7c05830b62","slug":"lucknow-police-did-not-lee-information-elaiu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई लखनऊ पुलिस, एलआईयू ने ली जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं आई लखनऊ पुलिस, एलआईयू ने ली जानकारी
चित्रकूट अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : amar ujala
निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रजापति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके परिजनों के बयान दर्ज करने लखनऊ की पुलिस टीम तो नहीं आई, जिले की एलआईयू (गुप्तचर विभाग) व कोतवाली टीम ने वहां जाकर पूछताछ की।
गौरतलब है कि जिले की एक महिला ने प्रजापति पर दो साल तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से लखनऊ में दर्ज कराई है। इसी मामले में सोमवार को लखनऊ पुलिस टीम को यहां बयान दर्ज कराने आना था लेकिन टीम नहीं आई।
परिजनों ने बताया कि वादी जिले के बाहर हैं। दोपहर को जिले के गुप्तचर विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। एलआईयू के इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई है। इस मामले में महिला के घर के पास एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।