{"_id":"589df7204f1c1b7e0b37b6ae","slug":"including-the-browning-goppa-robber-gang-members-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गोप्पा गैंग के सदस्य को तमंचा समेत दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू गोप्पा गैंग के सदस्य को तमंचा समेत दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
डाकू गोप्पा गैंग के सदस्य को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। आरोपी पर छह माह पूर्व गैंग के साथ एक ग्रामीण का अपहरण करने का मामला दर्ज है। शुक्रवार की दोपहर को रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने मैकी मोड़ पर संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को पकड़ा।
उसके कब्जे से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रेम पासी निवासी गौरिया है। वह 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग का सदस्य है। छह माह पूर्व इसी थानाक्षेत्र के भइयालाल पाल के अपहरण कांड में शामिल था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अपहरण के बाद वह गैंग से अलग हो गया था और अपहृत को लेकर गैंग कहीं चला गया था।