{"_id":"5a788ef74f1c1b514a8b7986","slug":"in-the-wilderness-the-search-campaign-warned-the-helpers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में चलाया सर्चिंग अभियान, मददगारों को चेताया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में चलाया सर्चिंग अभियान, मददगारों को चेताया
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
डोडा के जंगल में कांबिंग करती पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की तलाश में सोमवार को भी पुलिस टीमें घनघोर जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। डकैतों के चिह्नित मददगारों को चेतावनी दी गई है कि पकड़े जाने पर पुलिस कोई रियायत नहीं करेगी।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह, प्रभारी सुजीत कुमार व मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद अली की टीमों ने नागर, निही चिरैया, सकरौंहा, डोडा व लक्ष्मणपुर के आसपास ग्रामीणों से बातचीत की। देर शाम को लौटी टीम को कोई सफलता तो नहीं मिली लेकिन टीम के प्रभारियों ने कहा रात को भी इन जंगलों में कांबिंग की जाएगी।
जिला अस्पताल में भर्ती 25 हजार के इनामी डाकू जियालाल कोल की बाएं जांघ व बाएं हाथ की गदेली में गोली लगी थी, लेकिन अब कोई खतरे जैसी बात नहीं है। डा हेमंत कुमार व डा.राजेश कुमार ने बताया कि जांघ में लगी गोली आर पार हो गई है और हथेली की गोली धंसी नहीं बल्कि छीलती हुई निकली है। रविवार की शाम को ही उसे पुलिस अधिकारियों ने डाकू को बांदा रेफर कराकर न्यायालय में पेश करने और जेल भेेजने की बात कहकर ले गए थे।