फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hijacked brother escaped from the clutches of Dakuen

डाकुओें के चंगुल से छूटे अपहृत भाई

Thu, 16 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 16 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hijacked brother escaped from the clutches of Dakuen
लोगों को भगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डाकू ललित पटेल गैंग द्वारा जिले के सीमावर्ती मप्र क्षेत्र से अपहृत दो सगे भाई बुधवार की देर रात को सकुशल अपने घर पहुंच गए। इससे सभी ने राहत की संास ली। मप्र. व उप्र. पुलिस का दावा है कि पुलिस के दबाव के कारण भयभीत डाकू गैंग अपहृतों को छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना कि फिरौती की रकम देने के बाद ही दोनों छूटे हैं। फिलहाल दोनों जिले की पुलिस टीमें अपहृतों से जानकारी लेने में जुटी है। सतना एसपी दोनों अपहृतों को साथ लेकर उसी जंगल पहुंचे। जहां से उनका अपहरण होने का दावा किया गया था। अपहृतों की निशानदेही पर भागे डाकुओं का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



     शिवरामपुर के अमरावां गांव के चरवाहे रविकरण, राकेश, रामकेश, नत्थू व चुन्नू बकरियां चराते समय नौ मार्च को सीमावर्ती मप्र. के नयागांव चौबेपुर कैलाश मंदिर तक पहुंच गए थे। देर रात होने के कारण सभी वहीं रुक गए थे। तभी डाकू ललित पटेल गैंग आया और रवि व राकेश का अपहरण कर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य तीन  को पीटकर फिरौती के तीन लाख पहुंचाने की धमकी दी थी। इसकी रिपोर्ट नया गांव थाने में 11 मार्च की शाम को दर्ज हुई थी  इसके बाद से यूपी-एमपी की पुलिस टीमें लगातार अपहृत भाइयों की रिहाई के लिए रणनीति बनाकर काम कर रही थी। बुधवार की देर रात लगभग दो बजे दोनों भाई अपने घर पहुंच गए। परिजनों ने दबी जुबान में बताया कि किसी तरह परिजनों ने लगभग दो लाख रुपये डाकुओं के पास पहुंचाया।


गुरुवार की सुबह दोनों अपहृतोें के पास नयागांव थाना प्रभारी देवी सिंह अमरावां गांव पहुंचे और पूछताछ के लिए दोनों को थाने ले आए। सतना एसपी मिथलेश कुमार एसडीओपी पीएल अवस्थी के साथ थाने पहुंचे और दोनों अपहृतों से काफी देर तक बातचीत की।

इसके बाद दोनों को लेकर सिजरवार, अनुसूइया के जंगल गए। एसपी सतना ने बताया कि पुलिस  के भारी दबाव के चलते ही डाकू दोनों को छोड़कर भागे हैं। अब इनकी निशानदेही पर डाकुओं की तलाश की जा रही है।



उधर, शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि पूरा मामला कुछ संदिग्ध भी है। अपहृत पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहें हैं। पुलिस का सीमा क्षेत्र पर भारी दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed