फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Goppa robber gang was caught Jllr prize

डाकू गोप्पा गैंग का इनामी झल्लर पकड़ा गया

Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goppa robber gang was caught Jllr prize
पकड़ा गया डाकू झल्लर यादव - फोटो : अमर उजाला
 इनामी डाकू गोप्पा यादव गैंग का सक्रिय सदस्य पांच हजार का इनामी डाकू झल्लर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ है। झल्लर रैपुरवा में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था।
विज्ञापन


  डकैतों के खिलाफ चल रहे दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार तड़के थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी पूरी टीम के साथ औदहा मार्ग पर कांबिंग कर रहे थे। इसी दौरान कौहारी चौराहे के पास एक संदिग्ध को देख पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी झल्लर यादव पुत्र भोंदू निवासी हर्रा है। यह डाकू गोप्पा यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डाकू झल्लर आठ मई को रैपुरवा-औदहा के पास हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। इसके अलावा इस पर तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं। मालूम हो लुटी राइफल वापस करने के लिए डाकू गोप्पा गैंग से मिलने गए विनोद, रामराज और हरी नारायण की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस प्रधान देवशरन यादव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed