फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gopa's countdown starts, one lakh rewards reward

गोप्पा की उलटी गिनती शुरू, एक लाख पहुंचा इनाम

Fri, 28 Apr 2017 11:08 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 28 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gopa's countdown starts, one lakh rewards reward
बागपत में तीन घरों में बदमाशों ने लूट की - फोटो : SELF
लोगों के लिए सिरदर्द, विकास में बाधक और पुलिस के लिए चुनौती बन रहे डाकू गोप्पा उर्फ रामगोपाल को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए प्रदेश पुलिस ने एक लाख के इनाम की घोषित किया है। यूपी-एमपी के कई थानाक्षेत्रों में कभी सरकारी काम में चौथ वसूलने और कभी मुखबिरों को जिंदा मारने वाले इस डाकू की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मप्र पुलिस ने पहले से ही उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।   
पहाड़ी क्षेत्र के हर्रा गांव का गोप्पा पुत्र चुनकू प्रसाद गांव में ही विवाद कर मारपीट करता था।

इस क्षेत्र में पहले कभी डाकू गौरी व खड़ग सिंह के आने के कारण यह उनके संपर्क में आ गया। इसके बाद वह जेल भी गया लेकिन एक बार जेल से छूटकर आया तो फिर गैंग के साथ बीहड़ में कूद गया। सन 2002 में फतेहगंज बांदा में डकैती व असलहे लूटने के बाद से इसने अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाए। कभी गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर वारदात करता तो क्षेत्र बदलकर खुद का गैंग बनाकर ताबडतोड़ हत्याएं व सरकारी कामकाज रोककर रंगदारी वसूली।
विज्ञापन


प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इसे दबोचने की रणनीति बन चुकी है। इस पर इनाम बढ़ाने का मतलब यही है कि अब इसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए एसटीएफ से लेकर एंटी डकैती टीम भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइक में आकर करता वारदात
चित्रकूट। गोप्पा ज्यादातर घटनाएं बाइक से ही आकर करता है। ओरा पहाड़ी के पास तीन लोगों को गोलियों से उड़ाने के बाद बाइक से ही जंगल की ओर भागा था। इसके बाद मुखबिर व दुश्मन को मारने के लिए हर्रा गांव भी बाइक से आया था। हैरत की बात यह है कि पुलिस इन बाइकों का भी पता नहीं लगा सकी।



गुरु से आगे निकला चेला
चित्रकूट। अपराध की दुनिया में डाकूू गौरी को गोप्पा अपना गुरु मानता है। पहले जब डाकू गौरी पचास हजार का इनामी था तो गोप्पा 15 हजार का इनामिया था। अब डाकू गौरी एक लाख का इनामी है तो उसका चेला गोप्पा मप्र क्षेत्र के इनाम को मिलाकर एक लाख पांच हजार का इनाम है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उस पर 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed