{"_id":"6b05f1043f381843ab017275","slug":"even-on-the-thirteenth-day-the-family-is-still-waiting-for-justice-karnal-news-c-18-knl1018-1038006-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तेरहवीं पर भी इंसाफ के लिए परिवार को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तेरहवीं पर भी इंसाफ के लिए परिवार को इंतजार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीआईए-2 की हिरासत में जान गंवाने वाले गांव बीजणा निवासी जितेंद्र उर्फ जैकी की तेरहवीं बुधवार को होगी। परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आ रही। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। सभी को प्राथमिकी में नामजद भी किया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
परिवार को जितेंद्र की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं मिल सकी है। भाई शुभम का कहना है कि रिपोर्ट लेने के लिए पीएमओ कार्यालय के भी चक्कर लगाए लेकिन वहां से भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। परिवार का कहना है कि तेरहवीं के बाद वह दोबारा इंसाफ के लिए आवाज उठाएगा।
जितेंद्र को 11 नवंबर को सीआईए-2 की टीम गांव बीजणा स्थित घर से अपने साथ लेकर गई थी। परिजन के अनुसार, पुलिस ने उन्हें उसकी हिरासत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। 12 नवंबर को परिवार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जितेंद्र को तलाशने की मांग की। परिजन का दावा है कि अदालत के आदेश पर सीआईए-2 कार्यालय पहुंची टीम को तत्कालीन प्रभारी ने लिखित में बताया कि जितेंद्र वहां नहीं है। परिवार के पास पुलिसकर्मियों के उसे साथ ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज थी। परिजन का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी दूसरे व्यक्ति के फोन से जितेंद्र की बात भी करवा रहा था।
विज्ञापन
--
14 नवंबर को मिली मौत की सूचना, 32 घंटे चला धरना
14 नवंबर की सुबह परिजन को सूचना मिली कि जितेंद्र की सीआईए-2 कार्यालय में मौत हो गई है। पुलिस की ओर से शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की बात कही गई। परिवार ने हिरासत में प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसी दौरान सीआईए-2 में तैनात एएसआई संजय के कंधे में भी गोली लगने की घटना सामने आई। परिजन ने जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर करीब 32 घंटे तक धरना दिया। उनकी मांग थी कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, गिरफ्तारी की जाए और पोस्टमार्टम न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से कराया जाए। बाद में चार डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। आश्वासन मिलने के बाद परिवार शव उठाने और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।
--
पहले दो नामजद, बाद में छह पुलिसकर्मी किए गए आरोपी
15 नवंबर को रामनगर थाने में जितेंद्र के भाई शुभम की शिकायत पर सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण शर्मा और हेड कांस्टेबल संदीप के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में जांच के दायरे में आए एएसआई राजिंद्र, एएसआई संजय और हवलदार प्रवीण व विकास को भी आरोपी बनाया गया। सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। परिवार की मुख्य मांग आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की है।
-- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भी काटने पड़ रहे चक्कर
20 नवंबर को भी जितेंद्र का भाई शुभम पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचा था। उस समय परिवार को बताया गया था कि रिपोर्ट देने के लिए एसपी की एनओसी की जरूरत है। सीएमओ डॉ. शशि गर्ग ने कहा था कि मामला न्यायिक जांच से जुड़ा होने के कारण पुलिस की एनओसी मांगी गई है। अब भाई का कहना है कि पीएमओ कार्यालय जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली। रिपोर्ट नहीं मिलने से परिवार को मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
-- -
आदेश मिलने के बाद होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी करन गोयल ने बताया कि मामले में अभी न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जांच के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।