फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Found dead missing from home

घर से गायब किसान का मिला शव

Tue, 23 May 2017 10:28 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 23 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Found dead missing from home
खाली हाथ मायूस होकर लौटी पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजापुर(चित्रकूट)। घर से ट्यूबवेल जाने को निकले किसान का शव 24 घंटे बाद पुरवा के नाले के पास पड़ा मिला। उसके शरीर के कुछ हिस्सों से खून निकलता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
थानाक्षेत्र के छींबो निवासी विनोद कुमार श्रीवास उर्फ पप्पू (38) पुत्र रामसजीवन सोमवार की शाम को घर से ट्यूबवेल की ओर जाने को कहकर निकले थे। उसके पुत्र कोमल श्रीवास ने बताया काफी रात तक जब वह नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया। जिस पर पिता ने बताया कि वह राजापुर में मामा के घर आ गए हैं। सुबह घर आएंगे। इसके बाद मंगलवार की दोपहर को उनका शव  छिवाइनदाई के हार के पुरवा में मिला। इसकी जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसआई संतशरण ने शव का पंचनामा कराया।
विज्ञापन

       मृतक किसान के दो पुत्र हैं। उसके परिजनों ने दावा किया है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed