फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Female sterilization even after sterilization

नसबंदी कराने के बाद भी महिला को ठहरा गर्भ

Sun, 02 Jul 2017 11:12 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 02 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Female sterilization even after sterilization
nasbandi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कबरई महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में नसबंदी आपरेशन कराने के बाद भी महिला के गर्भ ठहर जाने का मामला उजागार हुआ है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। महिला ने नसबंदी आपरेशन में डाक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
छोटा परिवार सुखी परिवार नारे के साथ शासन के निर्देश पर नसबंदी आपरेशन कराए जा रहे है। यह आपरेशन जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों द्वारा किए जाते है। थाना कबरई के ग्राम सुरहा निवासी आरती सिंह पत्नी दृगपाल सिंह ने तीन नवंबर 2016 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी आपरेशन कराया था लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के चलते आपरेशन सही तरीके से नहीं हुआ और आपरेशन के एक माह बाद ही महिला को गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन

नसबंदी आपरेशन के बाद महिला को गर्भ ठहरने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। महिला ने जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया कि अनचाहे गर्भ से निजात के लिए आपरेशन कराया था लेकिन गर्भ ठहर जाने से अब शिशु पैदा होने पर उसके भरण पोषण की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में शिशु के जन्म की समुचित व्यवस्था कराई जाए। उधर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय का कहना है कि नसबंदी आपरेशन के दौरान कभी कभी नसें आपस में जुड़ जाती है। जिससे इस प्रकार के इक्का दुक्का मामले आते है। इसके लिए सरकार से मदद की प्रावधान है। महिला अपने पूरे कागजात उपलब्ध कराए उसे सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed