फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electric line of Dhule-Dhokar Jali Railway after Dhadam's voice

धड़ाम की आवाज के बाद धू-धूकर जली रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन

Sun, 17 Sep 2017 10:30 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 17 Sep 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electric line of Dhule-Dhokar Jali Railway after Dhadam's voice
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर इलेक्ट्रानिक लाइन की टूटी पड़ी तार, विद्युत पोल के पास टूटा पड़ा यंत्र और शार्ट सर्किट से जलती लाइन। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरोचित्रकूट/मानिकपुर। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के नैनी मानिकपुर के बीच जंक्शन स्टेशन के पास इलेक्ट्रिक लाइन का ट्रायल जानलेवा साबित होने से बचा। जैसे ही कर्मचारियों ने इस लाइन को चालू किया तो एक पोल की तार धू-धूकर जलने लगीं और चार पांच करंट प्रवाहित तार रेल पटरी पर गिरीं। वह तो शुक्र रहा कि उस दौरान कोई ट्रेन का आवागमन नहीं था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे रेल विभाग में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने एनाउंस कर सभी को सचेत किया और सभी रेलवे स्टेशनों को सूचना देकर ट्रेनों का आवागमन रोकने को कहा। दो घंटे बाद रेल लाइन पर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


 रेलवे का बड़ा हादसा होने से शनिवार की रात को टल गया। जानकारी के अनुसार नैनी-मानिकपुर रेललाइन के बीच इलेक्ट्रिक लाइन की जांच का काम चल रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही इंजीनियर व कर्मचारियों ने इसका ट्रायल कर लाइन चालू की तो कई विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगे। रात को चिंगारी निकलते देख आस पास के लोग भी सहम गए। धड़ाम की आवाज के साथ टूटी करंट प्रवाहित तार रेल लाइन पर जा गिरी। इसकी जानकारी होते ही पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक जवाहर लाल ने तत्काल अप डाउन की सभी ट्रेनों को रुकवा दिया। माइक से एनाउंस किया गया कि कोई भी यात्री लोहे के पोल को न छूए उसमें करंट हो सकता है। इस उद्घोषणा के बाद यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। जो जहां था यात्री सहम कर बैठ गया। प्लेटफार्म एक व दो तो पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने मिलकर टूटी तार पटरी से अलग की और करंट समाप्त कराया। दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर लाइन बहाल होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed