{"_id":"57af5a344f1c1b502dee4714","slug":"education-officer-and-two-allegations-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा अधिकारी समेत दो पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा अधिकारी समेत दो पर दुष्कर्म का आरोप
Sat, 13 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ रेप
- फोटो : self
Link Copied
चित्रकूट। सब्जी बेचकर घर जा रही महिला को पड़ोसी ने टेपों से ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकी देकर घर के पास छोड़कर भाग गया। महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह पुरानी बाजार सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर पैदल घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी रशीद पुत्र ननका टेपों लेकर आया और घर चलने को कहा। उसके जिद करने पर वह टेपों में बैठ गई। इसके बाद वह उसे तरौंहा की ओर न ले जाकर देवागंना मार्ग की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने कहा कि यहां से शार्टकट है। जल्दी घर पहुंच जाएंगे। इस बीच उसने जंगल में ले जाकर उसकी पिटाई कर पहाड़ के पास दुष्कर्म किया। उसने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे टेपों से घर के पास तक छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी महिला ने परिजनों को दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।